फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की चपेट में आया बाइक सवार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। मेरठ-करनाल हाईवे पर गांव हरिनगर बिड़ौली में प्राइवेट बस की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक के भाई ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रविवार रात कालाराम (38) निवासी गांव नंगला मेघा थाना मधुबन जिला करनाल बाइक पर सवार होकर झिंझाना से अपने घर जा रहा था। जब वह रात लगभग नौ बजे बिड़ौली हरिनगर के समीप पहुंचा तो उसी दौरान सामने से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को चिकित्सक के पास ले जाने लगे, लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया की मृतक युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। रात में ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के ममेरे भाई बलविंद्र निवासी नंगलामेघा करनाल की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बस को कब्जे में लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें