फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने युवती के पिता पर फायर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती के पिता पर फायर किया
विज्ञापन

शामली। शहर के एक मोहल्ले में युवती से छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी युवक ने युवती के पिता पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी के साथ मोहल्ले का युवक छेड़छाड़ करता था। इसका विरोध करते हुए उसने उसे डांट दिया था। पीड़ित का कहना है कि रविवार देर शाम वह बाजार से घर जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में आरोपी युवक बाइक पर आया और उस पर फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल सुभाष सिंह राठौर का कहना है कि यह मामला जानकारी में आया है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें