फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कमरे में फांसी पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में एक युवक का कमरे में फांसी पर शव लटका हुआ मिला। शव से दुर्गंध आने पर आसपड़ोस के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का आनन फानन में अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। चर्चा है कि तीन दिन पहले मृतक की पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। इसी से क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के एक कस्बे में लोगों को एक मकान के कमरे से दुर्गंध आई। आसपास के लोगों ने परिवार के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने युवक के शव को फांसी से उतारा। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गय गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि शव कई दिन पुराना होने के कारण सड़ी गली अवस्था में पहुंच गया था। इसके चलते उसमें दुर्गंध आ रही थी। चर्चा है कि मृतक अपने परिवार से अलग मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। तीन-चार दिन पहले पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिस पर पत्नी बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी। चर्चा है कि इसी से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगा ली। इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगी। कमरे से दुर्गंध आने पर इस मामले की जानकारी हुई। आदर्श मंडी थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि यह मामला जानकारी में नहीं आया और न ही किसी ने थाने पर या चौकी पर इस तरह की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें