फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से व्यापारी का अपहरण, कैराना में चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। गाजियाबाद से लोहा व्यापारी का अपहरण होने के बाद शामली जिले में पुलिस अलर्ट हो गई। सूचना फैल गई कि व्यापारी को अगवा करके बदमाश पानीपत की तरफ से शामली जिले में प्रवेश कर सकते हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कैराना क्षेत्र में पानीपत रोड यमुना पुल और कोतवाली के सामने सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर सूचना फैली कि गाजियाबाद से लोहा व्यापारी का अपहरण हुआ है और उसे बदमाश पानीपत के रास्ते शामली जिले में ला सकते हैं। इस सूचना के बाद पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने शामली जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया। पानीपत रोड पर उन्होंने गंभीरता से चेकिंग करने का निर्देश दिया। इसके चलते कैराना कोतवाली पुलिस ने पानीपत रोड यमुना पुल पर बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पानीपत की तरफ से आने वाली कारों के अलावा यात्री बसों और अन्य वाहनों की सघन चेकिंग की गई। ट्रकों के डाले खोलकर देखे गए। इसके साथ ही कैराना थाने के सामने भी पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों को रोक चेकिंग कराई। देर शाम तक चेकिंग चलती रही, लेकिन अपहृत व्यापारी और बदमाशों का पता नहीं चल सका। एसएसआई अमन सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें