युवक ने बताया जान-माल का खतरा
शामली। गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला कुरैशियान निवासी हनीफ ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि तीन सितंबर को वह किसी काम से बाजार गया हुआ था। उसकी गैर मौजूदगी में मोहल्ले के चार लोग आए और उसके घर आकर गाली गलौज करने लगे। उसकी पत्नी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और घर का दरवाजा तोड़ दिया। उसके बाद वह धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने आरोपियों सेे जान माल को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
युवक ने जहर खाया, हालत गंभीर
शामली। फुुगाना निवासी आदित्य ने रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत खराब हो गई। परिजन युवक को लेकर शामली अस्पताल में पहुंचे। जहां पर डाक्टरों को उसको प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर हालत के चलते उसको मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।