फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार गया रिश्तेदारी में, चोरों ने रात भर खंगाला घर

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मोहल्ला दाउद सराय में रहने वाला एक परिवार शाम को ही रिश्तेदारी में गया। चोरों ने ताला लगा देख घर का ताला तोड़ डाला। रात भर घर को खंगाला। लाखों रुपये के आभूषण, नगदी एवं कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह पड़ोसी ने चोरी होने की सूचना परिवार को दी।
विज्ञापन

मोहल्ला दाउद सराय निवासी अफजाल अहमद शनिवार की शाम को घर का ताला लगाकर अपने परिवार के साथ शामली में एक रिश्तेदारी में चले गए। उनके जाने के बाद रात में किसी समय चोरों ने ताला तोड़ दिया और घर में घुस गए। चोरों ने एक के बाद एक करके सभी कमरों और अलमारियों को खंगाल डाला। रविवार को सुबह लगभग पांच बजे पड़ोसी ने अफजाल अहमद के भाई साजिद को ताला टूटे होने की सूचना दी। साजिद ने अपने भाई के घर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उसने तुरंत अफजाल और पुलिस को सूचना दी। अफजाल ने बताया कि चोरों ने घर में रखे लगभग 50 हजार की नगदी, 25 तोले सोने के आभूषण और लगभग डेढ़ किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें