शामली/थानाभवन/गढ़ीपुख्ता/बाबरी।
शामली पुलिस ने शासन के आदेश पर वारंटियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने एक ही रात में एक के बाद शामली, थानाभवन, बाबरी, गढ़ीपुख्ता क्षेत्रों से नो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
शामली कोतवाली पुलिस ने वारंटियों की तलाश करते हुए जयप्रकाश पुत्र टीकाराम को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा आरिफ पुत्र अलिहसन कलंदरशाह और जितेंद्र पुत्र जनेश्वर निवासी मोहल्ला नंदुप्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मोहल्ला गुलशनगर में छापा मारा वारंटी जमील पुत्र सगीर को गिरफ्तार कर लिया। थानाभवन पुलिस ने इंतजार पुत्र जेनूदीन निवासी उस्मानपुर थाना थानाभवन व संजीव पुत्र सुखवीरा निवासी सहविलायत को गिरफ्तार कर लिया। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने रणसिंह पुत्र मामराज निवासी गांव भाटु थाना गढ़ीपुख्ता को गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा बाबरी पुलिस ने अभियान के दौरान बंतीखेड़ा निवासी इरफन पुत्र रहमान व बुटराड़ा निवासी रियाजुद्दीन पुत्र मुश्तयाक को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।