फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केनरा बैंक में 10 लाख का फर्जीवाडा होने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना (शामली)। बैंक मैनेजर की समझदारी के चलते 10 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा होने से बच गया। दो जालसाजों ने एक मृतक किसान के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर बैंक शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने पहुंच गए। बैंक प्रबंधक ने संदेह होने पर पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव रामडा निवासी किसान महेंद्र पुत्र मूलचंद की करीब एक वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी, जिसके नाम कैराना हल्का नंबर-3 में 60 बीघा जमीन है। उसके सात पुत्र हैं, जिनके नाम वसीयत होनी है। नगर के पानीपत-शामली मार्ग पर स्थित केनरा बैंक की शाखा में दो जालसाजों ने महेंद्र के नाम फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और जमीन के अन्य दस्तावेज तैयार कराकर शाखा में किसान क्रेडिट कार्ड के अंतर्गत 10 लाख रुपये ऋण मंजूर कराने के लिए आवेदन कर दिया। दो दिन पूर्व ही फील्ड आफिसर ने गांव रामड़ा पहुंचकर जांच की। वहां पर जालसाजों ने अपने कुछ लोगों से साठगांठ करके जमीन और किसान की तस्दीक करा दी।
शुक्रवार को आरोपी युवक बैंक शाखा में अपनी फाइल लेकर बैंक प्रबंधक के समक्ष पहुंचा। इस दौरान प्रबंधक ने शाखा परिसर में ही मौजूद रामड़ा निवासी व्यक्ति से युवक की पहचान कराई। मगर, व्यक्ति ने पहचानने से इंकार कर दिया। इसके बाद संदेह होने पर प्रबंधक ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और एक आरोपी को अपने साथ कोतवाली ले आई, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बैंक शाखा प्रबंधक अमित वर्मा ने बताया कि रामड़ा निवासी महेंद्र की एक साल पूर्व मौत हो गई थी। जालसाजों ने महेंद्र के नाम से फर्जी कागजात तैयार कराकर बैंक में 10 लाख रुपये के ऋण के लिए आवेदन कर दिया। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें