फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैसाना और खाईखेडी को नोटिस जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। किसानों का गन्ना भुगतान रोकने वाली दो चीनी मिलों भैसाना और खाईखेड़ी को नोटिस जारी किया गया है। दोनों के मालिकों से 14 दिन में गन्ना भुगतान नहीं करने का कारण पूछा गया है। नोटिस में कहा गया है कि क्यों ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

जनपद के किसान जिले की चीनी मिलों में अब तक 20 अरब 41 करोड़ का गन्ना डाल चुके हैं। किसानों का चीनी मिलों पर इस समय पांच अरब 48 करोड़ बकाया है। इसमें बजाज की भैसाना चीनी मिल पर 220 करोड़ बकाया है। उत्तम चीनी मिल खाईखेड़ी पर किसानों का 59 करोड़ है। ये दोनों चीनी मिलें 14 दिन के नियम के अनुसार भुगतान नहीं कर रही है। जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश यादव ने बताया कि इन दोनो चीनी मिलों के कारण जिले की शाख खराब हो रही है। अन्य सभी चीनी मिल यह प्रयास कर रही है कि वह 14 दिन में भुगतान करें। इन दोनो चीनी मिलों का इस ओर ध्यान ही नहीं है। शासन गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर संवेदनशील है। शासन का यह स्पष्ट निर्देश है कि 14 दिन में चीनी मिल किसान का भुगतान करे, नहीं तो ब्याज सहित भुगतान करे। किसानों की समस्या को देखते हुए भैसाना और खाईखेड़ी को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस सीधे मालिकों के नाम जारी किया गया है। चीनी मिले यदि भुगतान को नियमित नहीं करती तो इनके खिलाफ जिला प्रशासन को कार्रवाई करनी पडे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें