फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार युवक लापता, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। हरियाणा के पानीपत में हादसे की सूचना पर कैराना से गए तीन युवक और सूचना देने वाला व्यक्ति संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए। पीड़ित के परिजनों ने कैराना कोतवाली पहुंचकर युवकों को बरामद कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कैराना के मोहल्ला इस्लामनगर देहात निवासी मोहम्मद अली कई लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा रफीक पानीपत (हरियाणा) क्षेत्र में फेरी लगाकर कपड़े बेचने का कार्य करता है। शुक्रवार दोपहर करीब साढे़ तीन बजे रफीक ने अपने परिचित कैराना निवासी सलीम को कॉल करके बताया कि पानीपत में संजय चौक के पास उसका एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद सलीम और उसका साथी राशिद कैराना से पानीपत रवाना हो गए। रात तक जब वह नहीं लौटे, तो उसका भाई इंतजार भी बाइक लेकर पानीपत चला गया। तब से चारों युवकों का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। उनके मोबाइल फोन पर कॉल भी रिसीव नहीं हो रही है। इस कारण परिजन काफी परेशान हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भगवत सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। युवकों को तलाश कराने के लिए हरियाणा पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें