पति पर तलाक देने का आरोप
थानाभवन। महिला ने पति पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली धनराशि को पति ने बुरी आदतों में खर्च कर दिया है। विरोध करने पर मारपीट करते हुए महिला को तलाक दे दिया। मोहल्ला शाहविलायत निवासी सायरा ने बताया कि उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए आवेदन किया था। कुछ दिन पूर्व उसके पति के खाते में पहली किश्त के रूप में पचास हजार रुपये आए। आरोप है कि रकम को पति ने शराब पीकर खर्च कर दिया। महिला के अनुसार अगली किश्त के रूप में डेढ़ लाख रुपये आने वाले हैं। पति अब उस पर दबाव बना रहा है। विरोध करने पर महिला को पीटा और तीन तलाक दे दिया। महिला ने बताया कि वह अपने बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रही है। महिला ने मामले में कार्रवाई कराने की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच कराई जा रही है। आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी पर डाली गरम चाय
थानाभवन। कस्बा थानाभवन के मोहल्ला शाहविलायत निवासी गुलिस्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद पति ने उसके साथ मारपीट कर गरम चाय डाल दी। महिला ने मेडिकल कराने के बाद तहरीर देकर आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।