फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्ची की हत्या, नदी में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)।
विज्ञापन

गांव सुन्ना से लापता मासूम बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुन्ना और डूंगर गांव के बीच कृष्णा नदी से उसका शव बरामद हुआ। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। तांत्रिक क्रिया की आशंका भी बनी हुई है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
कांधला थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना निवासी हरेंद्र की तीन वर्षीय बेटी गुड़िया मंगलवार को गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में गई थी, जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला, तो बुधवार सुबह हरेंद्र ने कांधला थाने में तहरीर देकर अपहरण और हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद पुलिस और परिजन बच्ची को तलाशने में लगे हुए थे। इसी बीच बृहस्पतिवार सुबह हरेंद्र को सूचना मिली कि सुन्ना और डूंगर गांव के बीच कृष्णा नदी में किसी बालक का शव पड़ा है। इसके बाद हरेंद्र अन्य ग्रामीणों को लेकर मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन

नदी से शव बाहर निकाला गया, तो उसकी पहचान हरेंद्र ने अपनी बेटी गुड़िया के रूप में की। इसी दौरान कांधला थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजयपाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, सीओ कैराना वीरपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने काफी देर तक हरेंद्र से पूछताछ की। इसके बाद पंचनामा भरवाकर बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बच्ची की आंखें बाहर निकली हुई थी और गर्दन पर भी निशान था, जिससे माना जा रहा है कि बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई। कांधला थानाध्यक्ष ओपी चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का सही कारण स्पष्ट होगा।

कई लोगों से की जा रही पूछताछ
गुड़िया की हत्या के मामले को लेकर कांधला थाना पुलिस ने गांव सुन्ना के कई लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य से भी पूछताछ की, जिसमें बच्ची के स्कूल पहुंचने और वहां से निकलने के बारे में जानकारी की गई। स्कूल प्रधानाचार्य ने बताया कि स्कूल में बच्ची का पंजीकरण नहीं था। वह तो अपने भाई बहनों के साथ में कभी कभार स्कूल में आ जाती थी।

तांत्रिक क्रिया की आशंका भी बनी
सुन्ना गांव के प्राथमिक स्कूल से कृष्णा नदी की दूरी करीब आधा किलोमीटर है। वहीं, जहां बच्ची का शव मिला, वह करीब सवा किलोमीटर दूर है। बच्ची की आंखें बाहर निकली हुई थी, जिससे गला घोंटे जाने की पुष्टि होती है। बच्ची के चेहरे की खाल भी उतर रही थी तथा शरीर कुछ फूल गया था। इसके अलावा बच्ची के सिर के बाल कटे हुए प्रतीत हो रहे हैं। इसके चलते तांत्रिक क्रिया के लिए हत्या की आशंका भी बनी हुई है। हालांकि तांत्रित क्रिया के बिंदु से पुलिस इंकार कर रही है।
विज्ञापन

---वर्जन ---
बच्ची की मौत के मामले में हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कराई जा रही है। कई लोगों से पूछताछ की गई है। अभी कोई ठोक सुराग नहीं मिला है। पुलिस टीम लगाई हुई है, जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा - डॉक्टर अजयपाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें