फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खेत में काम कर रहे किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी में खेत पर काम कर रहे किसान नीरज मलिक (50) के सीने में तेज दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। हृदय गति रुकने से किसान की मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव बहावड़ी निवासी नीरज मलिक सोमवार सुबह अपने खेत पर कार्य करने गए थे। खेत में काम करते समय अचानक उनके सीने में तेज दर्द हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ गई। वे वहीं पर गिरकर बेहोश हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन और आसपास के खेत में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें