शामली/बाबरी/दाहा। जहर खाकर जान देने वाला सूर्यदेव सुबह अपनी कार से बड़ौत कॉलेज जाने की बात कहकर घर से गया था। बहन ने जब उसे कॉल की थी तो कहा था कि दो बजे के बाद आ जाऊंगा। परिजनों को पुलिस से जहर खाने की जानकारी मिली। युवक दो बहनों का इकलौता भाई था।
जिला बागपत के गांव तमेलागढ़ी निवासी सूर्यदेव की बहन नेहा और जीजा अर्णव ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह घर से बड़ौत कॉलेज में जाने की बात कहकर गया था। घर पर किसी तरह की कोई बात भी नहीं हुई थी। दोपहर 12 बजे फोन पर उससे बात हुई तो उसने फिर से दो बजे तक घर पहुंचने की बात कही थी।
दो बजे के बाद फिर उसे फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद करीब साढ़े पांच बजे पुलिस से फोन से परिजनों को जहर खाने की सूचना मिली। युवक के चाचा ने बताया कि मृतक युवक दो बहनों का इकलौता भाई था। उससे बड़ी दोनों बहनों में एक की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन पढ़ रही है। युवक की मौत से परिजनों में गम का माहौल है।