शामली। गांव कुड़ाना में प्राचीन देवस्थल उखाड़ने के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की अपील की। इस मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
गांव कुड़ाना निवासी 35 परिवारों के सामूहिक प्राचीन देवस्थल को शनिवार रात को उखाड़ दिया था। रविवार सुबह इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया था। पीड़ित परिवारों ने दिल्ली पुलिस के उपनिरीक्षक व उसके साथियों पर देवस्थलों को उखाड़ने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। इस मामले में पुलिस में अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने दोनाें पक्षों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और चेतावनी दी कि झगड़ा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।