फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सराफा व्यापारी से मोबाइल और जेवर लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव पंजोखरा निवासी सराफा व्यापारी ओमवीर के साथ सोमवार देर शाम लूट की वारदात हो गई। घासोली गांव में स्थित अपनी सराफा दुकान बंद कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह चढ़ाव गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रुकवा लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उनसे मोबाइल और जेवर से भरा बैग छीन लिया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पीड़ित ओमवीर ने तुरंत पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सीओ हेमंत कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। बताया कि व्यापारी ने फोन और जेवर लूटे जाने की शिकायत दर्ज कराई है। बैग में कितने जेवर थे, पीड़ित अभी इसकी जानकारी पुलिस को नहीं दे पा रहे हैं। पुलिस तथा क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच में जुट गई है। सीओ ने दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें