फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तेज रफ्तार जीप की टक्कर से महंत की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। कस्बा ऊन के पास शुक्रवार देर शाम करीब 3:30 बजे एक सड़क हादसे में गुरु रविदास आश्रम, गुरु गद्दी ऊन के महंत सतबीर दास की मौत हो गई।
विज्ञापन

महंत सतबीर दास आश्रम में प्रबंधक के रूप में सेवाश्रित थे। वह ऊन रोड, होली हेवन स्कूल के पास सड़क किनारे खड़े थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित जीप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महंत गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद व्यक्ति बिरमपाल ने जीप चालक और उसमें सवार लोगों की पहचान कर ली। गंभीर रूप से घायल महंत को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊन ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

आचार्य कंवरपाल की तहरीर पर जीप चालक और अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महंत को समाधि देने के बाद थाने में तहरीर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें