शामली। मलकपुर निवासी 18 वर्षीय सोहिल सहारनपुर के कस्बा सरसावा में हाईवे पर डिवाइडर निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को प्राइवेट बस की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में उसे सुपुर्द-ए-खाक किया। इस दुखद हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक के चचेरे भाई सोनू ने बताया कि सरसावा में ही अज्ञात में शिकयत दी गई है।
सड़क हादसे में महिला की उपचार के दौरान मौत
शामली। नगर के मोहल्ला शेखजादगान निवासी बिट्टू अपनी पत्नी अंजलि के साथ 13 नवंबर की शामली से लौट रहे थे, तभी दिल्ली रोड स्थित गांव जसाला के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए थे। गंभीर हालत में महिला को मेरठ के उच्च चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया, लेकिन सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया।