फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खोडसमा मंदिर में टूटा शिवलिंग वीडियो वायरल होने से मचा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। क्षेत्र के गांव खोडसमा स्थित सत्यनारायण मंदिर में सोमवार रात शिवलिंग का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त की घटना पर मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन

गांव के ही युवक शुभम ने खंडित शिवलिंग की वीडियो बनाकर हिंदू संगठनों के ग्रुप में यह संदेश डाल दिया कि असामाजिक तत्वों ने शिवलिंग तोड़ दिया है। वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता दीपक, कृष्णपाल, सचिन, अमन कुमार और आशीष कुमार मंदिर परिसर में पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
स्थिति बढ़ती देख पुजारी रविन दास ने गांव के जिम्मेदार लोगों को सूचना दी। मास्टर राजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, नीर चौधरी, प्रताप सिंह, सोमपाल सिंह, राकेश और फूल सिंह सहित कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मास्टर राजेंद्र सिंह ने जब संगठन के कार्यकर्ताओं से पूछा कि आप यहां किस बात पर आए हैं, तो उन्होंने बताया कि उन्हें यह वीडियो शुभम ने भेजी थी। इसके बाद शुभम को मौके पर बुलवाया गया, जहां ग्रामीणों और उसके पिता यशपाल ने उसे मौके पर ही कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों और पुजारी ने स्पष्ट किया कि शिवलिंग बहुत पुराना था और समय के साथ स्वयं क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे बदलने की तैयारी पहले से ही चल रही थी।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और माहौल को शांत कराया। बाद में पुजारी रविन्द्र दास को हरिद्वार शिवलिंग लेने भेजा गया, ताकि नया शिवलिंग लाकर विधि-विधान से पुनः प्रतिष्ठा की जा सके।
गांव के सामाजिक व्यक्तियों ने कहा कि अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों को समझना चाहिए कि धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें