फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हत्या को छिपाने के लिए पहले बताया हार्ट अटैक, फिर आत्महत्या

विज्ञापन
कांधला के गाँव अम्बेहटा मे किशोरी की मौत के बाद विलाप करते परिजन । संवाद
विज्ञापन
शामली/कांधला। बेटी को मौत के घाट उतारते समय पिता और भाई के हाथ नहीं कांपे। झूठी इज्जत की खातिर की गई हत्या के बाद भी उनके चेहरे पर अफसोस दिखाई नहीं दिया। उन्होंने हत्या को छिपाने के लिए किशोरी की पहले हार्ट अटैक से मौत होना बताया। फिर आत्महत्या बताकर गुमराह करने की कोशिश की। ग्रामीणों को बंदर के हमले में मौत होने का शोर भी मचाया, लेकिन पुलिस के पहुंचने पर दो घंटे बाद सच्चाई सामने आ गई।
विज्ञापन

20 बीघा भूमि के किसान ने झूठी आन की खातिर बेटी को मारने में अपने नाबालिग 16 वर्षीय बेटे को भी शामिल कर लिया। बताया गया है कि किशोरी कुछ समय से फोन पर चोरी छिपे किसी युवक से बात करती थी। परिजनों को पहले उस पर शक हुआ तो उसे समझाने की कोशिश की गई लेकिन इसके बाद भी वह युवक से बात करती रही। रविवार दोपहर को किसान व उसका बेटा घर पहुंचे तो किशोरी फोन पर बात कर रही थी। उन्होंने उससे पूछताछ की, लेकिन किशोरी ने युवक का नाम नहीं बताया, जिसे लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद किशोरी की हत्या करने की योजना बनाई गई। योजना के मुताबिक उसे छत पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद सच्चाई छिपाने के लिए पिता व भाई ने झूठ का सहारा लिया। पहले बंदर के हमले में किशोरी की मौत होना बताया तो ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। किसान ने अपने साले को किशोरी की हार्ट अटैक से मौत होना बताया। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया तो गोली लगी होना पाया। किसान ने बताया कि उसकी बेटी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शक होने पर पिता-पुत्र को हिरासत में लिया तो सच सामने आ गया। बताया गया है कि परिजन शव को ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। यह भी बताया गया है कि एक सप्ताह पहले भी किशोरी की पिटाई की गई थी और उसकी हत्या करने की कोशिश की गई थी।
विज्ञापन


दंगे के दौरान 2013 में खरीदा था तमंचा
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि किसान ने पूछताछ में बताया कि 2013 के दंगे में उसने जौला के किसी व्यक्ति से 1800 रुपये में तमंचा खरीदा था। वह व्यक्ति गांव में ही बेचने के लिए आया था। एसपी ने बताया कि तमंचे में दूसरी गोली फंसी हुई मिली है। किशोरी को गोली सीने में बाईं तरफ हार्ट के पास लगी हुई मिली है। इस मामले में पुलिस की तरफ से आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

बेटे को बचाने के लिए पिता ने खुद को गोली मारना बताया
एसपी ने बताया कि जब सच्चाई सामने आई तो किसान ने कहा कि उसने ही अपनी बेटी को गोली मारी थी, लेकिन जब जांच की तो नाबालिग बेटे के हाथ में गन पाउडर लगा मिलाए जिससे तय है कि गोली बेटे ने मारी है और पिता ने उसका पूरा साथ दिया।

मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
एसपी का कहना है कि किशोरी फोन पर किससे बात करती थी। इसके बारे में आरोपी पिता-पुत्र ने नहीं बताया है। इसकी जानकारी के लिए फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इससे सही स्थिति का पता चल सकेगा। एसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तरफ से कांधला थाने पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


-
शांत स्वभाव के किसान ने कर दी खौफनाक वारदात, ग्रामीण हैरान
कांधला। किसान के चार पुत्री व दो पुत्र हैं। मृतक किशोरी दूसरे नंबर की पुत्री थी। हत्या में शामिल पुत्र तीसरे नंबर का है।
ग्रामीणों ने बताया कि किसान शांत स्वभाव का था और गांव में कभी भी इसका या परिवार के साथ कोई झगड़ा नहीं हुआ। दोनों पिता-पुत्र अपनी घर से खेत और खेत से घर तक सीमित रहते थे। वारदात की खबर गांव में पहुंची तो ग्रामीणों को पहले तो यकीन नहीं हुआ। वारदात से कुछ समय पहले दोनों पिता-पुत्र पशुओं का चारा लेकर घर से पहुंचे थे। घटना को लेकर ग्रामीण हैरान हैं। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें