फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयानंद नगर में टयूबवैल खराब होने से पेयजल को तरसे नागरिक

विज्ञापन
विज्ञापन
दयानंद नगर में ट्यूबवेल खराब होने से पेयजल को तरसे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। शहर के दयानंद नगर में पालिका की ट्यूबवेल खराब होने से भीषण गर्मी में पानी की समस्या बनी है। लोग हैंडपंप व सबमर्सिबल से पानी लेकर जैसे तैसे काम चल रहा है। पालिका का दावा है कि पानी का टैंकर भेजा गया है और सुबह तक ट्यूबवेल ठीक करा दी जाएगी।
शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में गली नंबर दस के बाहर नगरपालिका का ट्यूबवेल है, जिससे घरों में पानी की सीधी सप्लाई होती है। रविवार रात को ट्यूबवेल खराब हो गया। उसकी विद्युत मोटर फूूंकने से पानी की सीधी सप्लाई ठप हो गई। सोमवार सुबह लोगों को इसका पता चला तो पानी की समस्या बन गई। लोग पेयजल के लिए इधर-उधर हैंडपंप पर पहुंचे। लोगों की दिनभर हैंडपंप पर पानी लेने वालों की लाइन लगी रही। अगर मोहल्ले में किसी के घर में निजी सबमर्सिबल लगा है, तो लोगों ने वहां से पानी भरकर काम चलाया। पालिका के सभासद अनिल उपाध्याय ने बताया कि पालिका की ट्यूबवेल खराब होने से करीब 400 घरों में पानी की समस्या बनी हुई है। इस बारे में पालिका अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक ट्यूबवेल ठीक नहीं हुआ। मोहल्ले के संजीव चौधरी, ब्रजमोहन, सरला देवी, बालेश, बिमलेेश देवी, रेखा आदि ने बताया कि टयूबवेल खराब होने से पेयजल की समस्या बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार रात को बड़ा बाजार गंगा मंदिर व दयानंद नगर में ट्यूबवेल का मोटर फुुंक गई थी। गंगा मंदिर वाली ट्यूबवेल ठीक हो गई है। दयानंद नगर वाली ट्यूबवेल मंगलवार को ठीक हो जाएगी। मोहल्ले में पानी की सप्लाई के लिए टैंकर भिजवाया गया है। इसके अलावा शहर की पेयजल पाइप लाइन आपस में जुड़ी होने के कारण कुछ घरों में हल्के प्रेशर के साथ पानी भी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें