फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की बदौलत ही विश्व गुरु बनेगा देश: सुरेश राणा

विज्ञापन
थानाभवन क्षेत्र के गांव भनेड़ा उद्दा में आयोजित कार्यक्रम में बोजते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि योगी सरकार में 52 महीनों में जितने विकास कार्य हुए हैं, उतने पिछली तीन सरकार भी नहीं करा पाई। इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। वह बृहस्पतिवार को गांव भनेड़ा उद्दा में जय श्री राम युवा टीम के द्वारा आयोजित 1600 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे। दौड़ प्रतियोगिता में रितिक राझड़ ने विजेता रहे।
विज्ञापन

सुरेश राणा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में हिंदुस्तान सबसे युवा देश है। युवाओं के बल पर ही देश विश्व गुरु बनेगा। कैबिनेट मंत्री ने क्षेत्र के गांव खेड़ागदाई, कैल, मस्तगढ़, ठिरवा और काजीपुरा में भी जनसंपर्क किया। इस दौरान प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। कहा कि प्रदेश विकास रूपी पहिया इतनी तेजी से दौड़ रहा है कि जल्द ही देश में नए आयाम स्थापित करेगा। मौके राजेंद्र सिंह मादलपुर, राकेश राणा, वीरेंद्र सिंह, आनंद भनेड़ा, आनंद खेड़ा गदाई, मोनू जिला पंचायत सदस्य, घनश्याम सिंह, रमेश मास्टर, योगेश चेयरमैन, भास्कर कैल, बबलू प्रधान, विनोद कुमार, गोपाल जी, अशोक प्रधान, राजकुमार सिंह, पंकज त्यागी, नरेश प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें