फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए थे खाट लेने, गए खाली हाथ

Wed, 05 Oct 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
political - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली । राहुल गांधी की खाट सभा में आई लोगों की भीड़, बिना खाट लिए ही वापस लौट गई। इस दौरान खाट की सुरक्षा में खड़े बाउंसरों ने खाट की पहरेदारी की।
विज्ञापन

इस दौरान उनको महिलाओं को समझाने में खासी मशक्कत झेलनी पड़ी। नगर के राष्ट्रीय किसान डिग्री कॉलेज में राहुल की खाट सभा में लोगों का ध्यान राहुल की बातों को सुनने पर कम बल्कि खाट पर ज्यादा रहा। जैसे ही राहुल की सभा समाप्त हुई, तो कुछ लोग चलने लगे, लेकिन कुछ लोग खाटों पर ही बैठ गए।
विज्ञापन

इसी दौरान वहां मौजूद टीम पीके ने लोगों को समझाया, जिसके बाद कुछ लोग वहां से चले गए, लेकिन उसके बाद वहां पर महिलाएं जम गईं। महिलाओं का कहना था कि वह तो बस खाट लेने आई थीं। इन खाटों को हमें दे दो। बाद में बड़ी मुश्किल से समझा और महिलाओं को घर भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें