फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसाला में खुलेगी कोरोना की आरटीपीसीआर जांच लैब

विज्ञापन
विज्ञापन
जसाला में खुलेगी कोरोना की आरटीपीसीआर जांच लैब
विज्ञापन

शामली। जिले में जसाला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन को कोरोना की आरटीपीसीआर जांच लैब के लिए हस्तांतरित किया गया है। लैब के लिए भवन की मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही जिले में आरटीपीसीआर लैब खुलने से जांच की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

शासन ने शामली समेत 30 जिलों में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच लैब खोलने की घोषणा की है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने गांव जसाला में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन को लैब के लिए चयनित किया है। लैब के लिए भवन को हस्तांतरित कर दिया गया है। इसके बाद से भवन की मरम्मत का काम शुरू हो गया है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जसाला पीएचसी के भवन में आरटीपीसीआर लैब बनाई जाएगी। इसके भवन को लैब के लिए हस्तांतरित किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भवन की मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद शासन स्तर से जांच मशीनें आएंगी। इसके बाद वहां पर स्टाफ की नियुक्ति होने पर जांच शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल मेरठ भेजे जा रहे हैं। जिनकी रिपोर्ट आने में दो से तीन दिन लगते हैं। जिले में लैब खुलने से सैंपल की रिपोर्ट जल्द मिलने की सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें