कांधला क्षेत्र के गांव खन्द्रावली में अपना सामान लेकर घर से रवाना होते पिडित
- फोटो : SHAMLI
उत्पीड़न से त्रस्त परिवार ने छोड़ा गांव
शामली। कांधला थाना क्षेत्र के खंद्रावली गांव के परिवार ने चौकी इंचार्ज के उत्पीड़न से त्रस्त होकर मंगलवार को गांव छोड़ दिया। परिवार एसपी कार्यालय पहुंचा और शिकायत की। पीड़ित सोमिश कुमार ने बताया कि वह वैरागी जाति है। गांव में उनकी जाति का उनका ही परिवार है। गांव के ही कुछ लोगों ने 15 अगस्त को उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कांधला पुलिस ने शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उसका व उसके भाई का चालान कर दिया। अब झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे हैं, जिसके चलते उन्हें पलायन को मजबूर होना पड़ा। पीड़ित ने एसपी सुकीर्ति माधव से मामले कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद पीड़ित परिवार सहित मुजफ्फरनगर क्षेत्र में रवाना हो गया।
शामली एसपी कार्यालय में शिकायत लेकर पहुचे गांव खन्द्रावली के पिडित- फोटो : SHAMLI