फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मंदिर समिति की भूमि पर नलकूप लगाने से विवाद

विज्ञापन
कैराना अस्पताल में देवी मंदिर तालाब की भूमि पर बिना अनुमति के लगाया जा रहा टयूबवेल-संवाद - फोटो : दुकान पर राखी देखतीं युवतियां।
विज्ञापन
कैराना। देवी मंदिर तालाब सेवा मंडल समिति द्वारा वर्ष 1984 में सरकारी अस्पताल के निर्माण हेतु 50 वर्षों के लिए पट्टे पर दी गई भूमि पर नगर पालिका द्वारा बिना अनुमति के ट्यूबवेल लगाए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिकायत के बाद अस्थायी रूप से ट्यूबवेल का कार्य रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन

समिति का आरोप है कि आर्यपुरी और बंजारा बस्ती में पानी की आपूर्ति के लिए अस्पताल परिसर में नगर पालिका द्वारा बड़े ट्यूबवेल की बोरिंग की जा रही है, साथ ही पाइपलाइन डालने का कार्य भी बिना पूर्व सहमति के जारी है।इस पर नाराजगी जताते हुए समिति के सचिव सुभाष चन्द और सदस्य नरेंद्र कुमार, पवन सैन, संजय सिंघल, आलोक गर्ग आदि ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्य रुकवाने की मांग की।
समिति के सचिव सुभाष सिंघल ने कहा कि उक्त भूमि देवी मंदिर तालाब समिति की है, जिसे केवल अस्पताल के प्रयोग के लिए ही दिया गया था। नगर पालिका को इस पर ट्यूबवेल लगाने का कोई अधिकार नहीं है, यदि कार्य दोबारा शुरू कराया तो समिति कोर्ट जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि अस्पताल में पानी की सुविधा को नलकूप लगाने के लिए बोरिंग कराई जा रही है। वह पूरे मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें