फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य बरसात बाद हो सकेगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका शामली ने शहर में सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य के लिए छह करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव तैयार किए हैं। 14वें व 15वें वित्त आयोग से होने वाले लगभग 101 निर्माण कार्यों का प्रस्ताव जिला स्तरीय कमेटी के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है। माना जा रहा है कि स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया में समय लगने के कारण बरसात के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका ने शहर के विकास के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। शहर के अंदर व बाहर की नई कालोनियों में सीसी रोड, इंटरलॉक व खड़ंजा की सड़कें और नाले-नालियों का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। इनमें 14वें वित्त आयोग से 20621331 रुपये के बजट से 31 कार्य होंगे, जबकि 15वें वित्त आयोग से 39694400 रुपये के बजट से 70 कार्यों का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
कुल 60315731 रुपये की धनराशि से 101 कार्यों का प्रस्ताव बनाकर पिछले सप्ताह जिला स्तरीय कमेटी के पास स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस प्रक्रिया में लंबा समय लगने के कारण माना जा रहा है कि निर्माण कार्य बरसात के मौसम के बाद ही शुरू हो सकेंगे।
विज्ञापन

---
14वें वित्त आयोग से इन मोहल्लों में प्रस्तावित कार्य
मोहल्ला पंसारियान, कलंदरशाह, हाजीपुरा, शिवाजी पार्क, विश्वकर्मा नगर, आर्यपुरी, चरण सिंह विहार, चरण सिंह कालोनी, कृष्णा एनक्लेव, टीचर कालोनी, कृष्णानगर, गुजरातियान, अंतरराज्यीय बस अड्डा, बड़ा बाजार।
---
15वें वित्त आयोग से इन मोहल्लों में प्रस्तावित काम
मोहल्ला श्रीपाल विहार, शास्त्रीनगर, पंसारियान, बड़ी आल जाटान, सीबी गुप्ता कालोनी, आजाद चौक, दयानंद नगर, अग्रवाल कालोनी, खुशहाली विहार, देवयोग कालोनी, माजरा रोड जैन विहार, रेलपार, अटल विहार, सलेक विहार, गुलशन नगर, नानूपुरा।
---
कोट
शहर में 14वें और 15वें वित्त आयोग से छह करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर जिला स्तरीय कमेेटी के पास भेजा गया है। निर्माण कार्यों की स्वीकृति के बाद टेंडर निकाले जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने पर निर्माण कार्य शुरू कराएं जाएंगे। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें