फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर भारी आक्रोश, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

Thu, 07 Oct 2021 12:14 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

लखीमपुर खीरी हिंसा और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में शामली में प्रदर्शन किया गया। वहीं प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। वहीं सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर हिंसा के बाद वहां जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में शामली में प्रदर्शन हुआ। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। उन्होंने एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की। 

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में भाजपा नेताओं की गाड़ी से कुचलकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों की हत्या कर दी गई। मृतकों के परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त करने के लिए लखीमपुर जा रही प्रियंका गांधी को बिना किसी जुर्म के गिरफ्तार कर लिया गया। जब प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किया गया, उस समय वह लखीमपुर जिले की सीमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर थीं। उस समय सीतापुर में धारा 144 लागू नहीं थी। 36 घंटे बाद भी पुलिस या सरकार द्वारा ये नहीं बताया गया कि उन्हें किस जुर्म और किस धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है। कोई नोटिस, आदेश नहीं दिखाया गया। 

वर्तमान में सरकार की दमनकारी नीतियों के चलते गलत तरीके से गिरफ्तार करके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया गया है। इस सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। इस दौरान जिला सचिव अरविंद झंझोट, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, प्रदेश सचिव युवा अश्वनी शर्मा, शेखरपाल, अब्दुल हाफिज, सीमा जाटव, डॉ. मुनव्वर पंवार, राशिद चौधरी, अकबर अंसारी, श्रीपाल सिंह, राजेश कश्यप, धीरज उपाध्याय, रामकिशोर पारचा, अंकुर मलिक, शमशीर खान, नफीस अली, संजीव शर्मा, राहुल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: किसानों में उबाल: लखीमपुर खीरी की घटना का पश्चिमी यूपी पर कितना बड़ा असर, तस्वीरों में देखें छह जिलों का हाल

थानाभवन कस्बे के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित समाजवादी पार्टी नौजवान सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में जिलाध्यक्ष जाबिर राव ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की आवाज नहीं सुन रही है। सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार ने भाजपा सरकार को दलित, पिछड़ा व किसान विरोधी बताया। प्रदेश कोषाध्यक्ष पिछड़ा प्रकोष्ठ ब्रिजेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी को एकजुट होकर इस सरकार को हटाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख शेरसिंह राणा ने भाजपा सरकार को लोकतंत्र की हत्यारी सरकार बताया।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खास खबर: प्रधानों को गलत इतिहास पढ़ा रहा विभाग, वितरित की जा रही पुस्तक में दी गई भ्रामक जानकारी

बता दें कि अध्यक्षता चौधरी शरीफ अहमद व संचालक सपा नेता संजय सिंह राणा ने किया। सम्मेलन में सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रदेश सचिव पिछड़ा प्रकोष्ठ धूमसिंह सैनी, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष संजय उपाध्याय, जिलाध्यक्ष व्यापार सभा राजेश सैनी, राकेश सैनी, वतन सैनी, मास्टर राजकुमार सैनी मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें