फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने हर वर्ग को दिया पूरा सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। सोमवार को थानाभवन विधानसभा के भाट्टू गांव में कांग्रेस पार्टी की सभा हुई। जिसमें लुकमान चौहान ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी नेता प्रियंका गांधी देश-प्रदेश में हर पीड़ित की आवाज उठाने का काम कर रही हैं। प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी सत्यम संयम सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हर वर्ग को पूरा सम्मान दिया है। कांग्रेस पार्टी कभी झूठे वादे नहीं करती है। जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि प्रियंका गांधी ने जो वादे प्रतिज्ञा यात्रा में जनता से किए हैं, वह सब पूरे किए जाएंगे। सभा की अध्यक्षता डॉ. असलुब चौहान ने और संचालन कैराना नगर अध्यक्ष शमशीर खान ने किया। इस दौरान शेखरपाल, अकबर अंसारी, लोकेश कटारिया, सलीम, इकराम, शहजाद, गुलफाम, फारूख आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें