शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते रालोद छात्र सभा के कार्यकर्ता
- फोटो : SHAMLI
शामली। टीईटी पेपर लीक प्रकरण को लेकर रालोद छात्र सभा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष आर्यन चौधरी के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान आर्यन चौधरी ने कहा कि टीईटी पेपर लीक होना मेहनत करने वाले लाखों छात्रों के साथ भद्दा मजाक है। इस सरकार को बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। इस मौके पर विशेष चौधरी, तनु मलिक, अंकित, राजन पाल, निशांत, राजन जावला, आशु सैनी, विपिन, आशीष, आयुष, आकाश, सोनू, विनीत, अनुज, आरिफ हसन आदि मौजूद रहे।