थानाभवन। थाना क्षेत्र के मुंडेट खादर गांव में अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान सहित दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया।
थानाभवन क्षेत्र के गांव मुंडेट खादर में शनिवार देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव होता रहा। मौके से पुलिस ने मौजूदा प्रधान अनिल कुमार उर्फ बबलू पुत्र मांगेराम सहित आरोपी रोहित, राजीव, आजाद, फतेह सिंह, संजीव, राजीव, मोनू और सतपाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से लाठियां और सरिया भी अपने कब्जे में ले लिए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।