फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर की निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम पोर्टल पर की निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता। कस्बा ऊन में टंकी परिसर में सामुदायिक केंद्र का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें मानक के अनुसार सामग्री नहीं लगाई जा रही है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सामुदायिक केंद्र के निर्माण कार्य में भारी अनियमितताएं की गई हैं। पुरानी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। करीब 10 वर्ष पूर्व बने पिलर के सरिये का इस्तेमाल हो रहा है। बता दें कि इसी परिसर में करीब 10 वर्ष पूर्व नगर पंचायत कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन वह बीच में छोड़ दिया गया। जिसके सरिये खड़े थे, उनमें जंग लग चुका हैं, उन्हीं सरियों और नींव का इस्तेमाल सामुदायिक केंद्र में किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की थी। अधिकारियों ने जांच कर ठेकेदार को दोबारा पिलर बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन फिर भी पूर्व में बने पिलरों पर ही निर्माण शुरू कर दिया गया। इस निर्माण कार्य को लेकर सभासद व ठेकेदार के बीच में नगर पंचायत में जमकर कहासुनी भी हुई थी। इस संबंध में अब ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें