फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर साहब। अवैध कब्जे के विरोध पर एसडीएम दे रहे जेल भेजने की धमकी

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में फरियादियों की शिकायत सुनते मंडलाआयुक्त लोकेश एम। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कमिश्नर साहब, एसडीएम दे रहे जेल भेजने की धमकी
विज्ञापन

शामली। मखमूलपुर के ग्रामीणों ने शामली कलक्ट्रेट पहुंचे कमिश्नर लोकेश एम. को घेर लिया और कहा कि रास्ते की जमीन पर अवैध कब्जे से मार्ग की चौड़ाई कम हो गई है। आरोप लगाया कि इसका विरोध करने पर एसडीएम शामली उन्हें जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया, क्या पूरे गांव को हक की आवाज उठाने पर जेल भेजा जाएगा। मंडलायुक्त ने उन्हें आश्वासन दिया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को मखमूलपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मुख्य मार्ग की लंबाई 430 मीटर और चौड़ाई 9 मीटर है। यह सीसी रोड बनाई जानी है, लेकिन कुछ लोगों ने मार्ग पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसके चलते चार मीटर चौड़ी सड़क ही बनाई जा रही है। मुख्य मार्ग की चौड़ाई कम होने से ट्रैक्टर-ट्रॉली और बुग्गी निकलने में परेशानी होती है। रास्ता कम चौड़ा होने का विरोध करने पर तीन माह से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई, जिस पर अधिकारी कम चौड़ाई में ही रास्ते का निर्माण की बात कहते हैं। कम चौड़ाई के मार्ग निर्माण का विरोध करने पर एसडीएम संदीप कुमार सिंह ने गांव वालों को जेल भेजने की धमकी भी दी है। उन्होंने मंडलायुक्त से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने एसडीएम से जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि ग्रामीण मार्ग का निर्माण नहीं होने दे रहे। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि नौ मीटर से कम चौड़ी सड़क वे नहीं बनने देंगे। मंडलायुक्त ने ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राजीव मलिक, रामपाल सिंह मलिक, राहुल मलिक, सुनील कुमार, सुधीर मलिक, रविंद्र, जसवीर सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें