शामली। शहर के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में 68वां गणतंत्र दिवस बडे़ ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी स्कूल, कॉलेजों में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्यों और मुख्य अतिथि ने बच्चों को आजादी के बारे में जानकारी दी।
बृहस्पतिवार को शहर के स्कॉटिश पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल में गणतंत्र दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि एआरटीओ मोहम्मद कयूम ने ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको हैरान किया। मौके पर प्रधानाचार्य आशु त्यागी, चेयरमैन राजकुमार गर्ग, राजीव गर्ग, रितेश गर्ग, डॉ. प्रदीप त्यागी आदि मौजूद रहे। उधर, मेपल्स एकेडमी में प्रशांत मलिक ने ध्वजारोहण किया।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्ति गीतों पर जमकर धमाल मचाया। मौके पर प्रधानाचार्य अजय शर्मा, प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल, प्रताप सिंह, सुमन मलिक, बालविक्रम कौशिक, अनुज गग, प्रिया, हिमानी व आकांशा आदि मौजूद रहे।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण प्रधानाचार्य एके गोयल और आईटीबीपी अधिकारियों ने किया। छात्र छात्राओं ने तिरंगे के रुप में रंगकर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस दौरान अजय संगल, अतुल बंसल, अरुण बंसल व अनिल गोयल आदि मौजूद रहे। वहीं, मदरलैंड पब्लिक स्कूल में चेयरपर्सन उषा मुंजाल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और मैनेजर चेतन मुंजाल ने विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया। उधर, बीएसएम पब्लिक स्कूल में मैनेजर छाया सिंह व प्रधानाचार्य निर्मला मलिक ने ध्वजारोहण कर किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूल चेयरमैन सूर्यवीर ने सभी को गणतंत्र दिवस की
शुभकामना दी।
उधर, डॉ. एसएन देव डिग्री कॉलेज में चेयरमैन डॉ. नरेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति व महापुरुषों पर आधारित लघु नाटिका व गीतों को प्रस्तुत किया। इस दौरान निदेशक अरविंद कुमार, प्राचार्य मुकेश भारद्वाज, लोकेंद्र राणा, अक्षय वर्मा, एसपी सिंह, नितिन वत्स, ईशा, मोनिका आदि मौजूद रहे। वहीं, लांसर्स पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नरेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर डॉ. अरविंद गुप्ता, प्रधानाचार्य सुभाषचंद, अमित कुमार, रविंद्र, प्रीति धामा, प्रियंका, शिखा, संजीव, नादेश्वर, लेखराज, सतीश, लवीना आदि मौजूद रहे।