शामली। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस पर क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाचार्य सनत कुमार ने फीता काटकर किया। जिसमें बालिका वर्ग में विकास और बालिका वर्ग में सलोनी ने बाजी मारी।
बृहस्पतिवार को शहर के बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में खेल निदेशालय के तत्वावधान में क्रास कंट्री दौड़ आयोजित की गई। जिसमें जनपद के विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में विकास कुमार ने प्रथम, अक्षय कुमार ने द्वितीय व गौतम तृतीय और अनमोल चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में सलोनी ने प्रथम, अदिति ने द्वितीय, नेहा ने तृतीय, अलका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बाबूराम सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी बच्चों को खेलों में हमेशा ऐसे ही प्रतिभाग कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल होने वालों में निर्णायक कबड्डी कोच संजीव कुमार, कुश्ती कोच प्रदीप कुमार, वुशू कोच रुकसाना बेगम आदि मौजूद रहे।