फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी व रेस्टोरेंट की जांच में मिलीं खामियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊन। लखनऊ में कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद शासन के निर्देश पर सोमवार को कस्बे में उप-जिलाधिकारी विनय प्रताप भदौरिया एवं सीओ कैराना हेमंत कुमार ने कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं मिला।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि अधिकांश प्रतिष्ठानों का पंजीकरण नहीं कराया गया है। आगंतुक रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं मिला। इसके अलावा भवनों में केवल एक ही प्रवेश-निकास द्वार था और आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं थी। कई स्थानों पर अग्निशमन यंत्र भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।
अधिकारियों ने सभी प्रतिष्ठानों के संचालकों को आवश्यक सुरक्षा मानकों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही निरीक्षण की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजे जाने की बात कही।
विज्ञापन

उप-जिलाधिकारी विनय प्रताप भदौरिया ने बताया कि जांच के दौरान कई स्थानों पर सुरक्षा संबंधी मानकों में कमियां मिली हैं। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें