फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 को शामली आएंगे सीएम योगी!

विज्ञापन
विज्ञापन
18 को शामली आएंगे सीएम योगी!
विज्ञापन

शामली। 18 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामली आ सकते हैं। जहां वे पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज का शिलान्यास करेंगे। जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री शामली आने से पहले गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकते हैं।
किसान संयुक्त मोर्चा की मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर की महापंचायत में किसानों के निशाने पर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा था कि गैर भाजपा सरकार में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव गन्ना का मूल्य बढ़ा सकते हैं, तो प्रदेश की योगी आदित्यनाथ गन्ना मूल्य क्यों नहीं बढ़ा सकते है। क्या वह उनसे कमजोर हैं। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों को अपने आवास पर बुलाकर गन्ना मूूल्य बढ़ाने का संकेत दे चुके है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को हुई महापंचायत के बाद सीएम योगी 2022 के विधानसभा चुनाव का माहौल भाजपा के पक्ष में तैयार करने के लिए शामली आ रहे हैं। समझा जा रहा है कि सीएम शामली जिले में कैराना क्षेत्र के ऊंचा गांव-गुर्जरपुर में पीएसी कैंप व फायरिंग रेंज की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा जिले में निर्माणाधीन विकास परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तिथि अभी तय नहीं हुई है। मगर कार्यक्रम 18 सितंबर को शामली जिले में आने की तैयारी की जा रही है। गन्ना मंत्री सुरेश राणा के निर्देश पर जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं। उधर, सपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर सुधीर पंवार का कहना है कि किसान वोट बैंक रहा है सरकार गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी करने का दाव खेल सकती है।
विज्ञापन

गन्ना मूल्य बढ़ाकर किसानों को साधने की कोशिश
प्रदेश सरकार पंजाब के बाद 360 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित कर सकती है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले हो सकती है। मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर को हुई किसान महापंचायत में राकेश टिकैत ने 450 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की थी। माना जा रहा है कि चुनावी साल में सरकार गन्ना मूल्य में आकर्षक वृद्धि कर किसानों को साधने की कोशिश करेगी। पिछले दिनों पंजाब सरकार ने 360 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य तय किया है। पंजाब में गन्ना मूल्य में 50 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की है। जबकि प्रदेश में 35 रुपये की वृद्धि की। अगेती प्रजाति के गन्ने का मूल्य 360 रुपये प्रति क्विंटल किया जा सकता है। गौरतलब है कि पिछले तीन सीजन से गन्ना मूल्य में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें