जिला स्तरीय अधिकारियों के सुझाव शामिल किए गए
शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर तैयार कराई जा रही शामली महायोजना 2031 में शामली शहर चारों ओर एक किमी भूमि को दायरे में लिया गया है। महायोजना की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के कई सुझाव शामिल किए गए हैं।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर शामली महायोजना तैयार कराई जा रही है। महायोजना तैयार करने के लिए एलमेंट ग्लोबल इंटरनेशनल कंपनी के कंसलटेट नियुक्त किया है। कंसलटेट कंपनी शामली महायोजना के संबंध में सर्वे कर चुकी है। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम की अध्यक्षता में तीन दिन पूर्व मंडल मुख्यालय में शामली महायोजना के संबंध में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें जिलास्तरीय अधिकारियों ने शामली में ट्रांसपोर्ट नगर, नया रोडवेज बस अड्डा, लोगों के लिए पार्क, गरीबों, वृद्धों-अनाथ के लिए आवासीय कॉलोनी, कामकाजी महिलाओं के हॉस्टल भूमि आरक्षित करने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों के सुझाव शामिल किए गए।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव महेंद्र प्रसाद एडीएम वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि शामली महायोजना को शहर के चारों ओर एक किमी लंबाई के लिए भूमि क्षेत्र को शामिल किया है। जिला स्तर अधिकारियों के सुझाव को शामिल करने के बाद प्रपोजल तैयार करके आगामी बैठक में रखे जाएंगे। बाद में महायोजना के प्रपोजल तैयार करके शासन को प्रकाशन के लिए भेजा जाएगा। पहले शामली शहर की महायोजना को तैयार किया जा रहा है। उसके बाद जिले के दूसरे कस्बों की महायोजना तैयार की जाएगी।