फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती से नागरिक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत कटौती से नागरिक परेशान
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। कस्बे में विद्युत आपूर्ति कई कई घंटे तक गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि अवर अभियंता फोन ही रिसीव नहीं करते हैं।
लोगों का कहना है कि शासन की तरफ से कस्बे को 20 घंटे विद्युत आपूर्ति के आदेश हैं। आए दिन बेतहाशा कट लगने से लोग परेशान रहते हैं। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष एवं स्कूल संचालक आशीष मित्तल का कहना है कि कोरोना काल में स्कूल बंद रहे, फिर भी पूरा बिल दिया। अब जब से स्कूल खुले हैं बेतहाशा कट लग रहे हैं। जिससे परेशानी हो रही है। मोहल्ला पठानान निवासी परवेज कहते हैं कि विद्युत की सप्लाई का बुरा हाल है। कभी-कभी पूरे दिन बिजली गुल रहती है। भाजपा नेता राहुल गुप्ता और डॉ. गजराज सिंह बताते हैं कि एक महीने से बिजली सप्लाई बहुत कम हो रही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी पवन शर्मा, प्रदीप, हाशिम आदि का कहना है कि बिजली के रात और दिन बेतहाशा कट लगने के कारण जब भी अवर अभियंता को शिकायत के लिए फोन करते हैं, तो वह रिसीव ही नहीं करते करते। मंगलवार को दिन में कई घंटे बिजली गुल रही और शाम चार बजे आने के बाद भी कट लगते रहे।
विज्ञापन

झिंझाना उपखंड अधिकारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि कट लगने की उन्हें जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि सप्लाई 20 घंटे दी जा रही है। अवर अभियंता द्वारा फोन न रिसीव करने की जानकारी पर भी उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें