शामली जिले की नगर पालिका एवं नगर पंचायत के नव निर्वाचित चेयरमैन को एसडीएम की ओर से पद, गोपनीयता और चेयरमैनों ने नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शामली नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अंजना बंसल को एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित चेयरमैन अंजना बंसल ने कहा कि शामली नगर पालिका परिषद को विकास के रुप में नंबर वन का दर्जा दिलाने का काम करेगी।
मंगलवार को श्री हनुमान धाम पर स्थित अग्रसेन बारात घर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामली नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अंजना बंसल को एसडीएम सदर सुरजीत सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। चेयरमैन अंजना बंसल ने शामली नगर पालिका परिषद के 25 सदस्यों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित चेयरमैन अंजना बंसल ने कहा कि शामली चेयरमैन के रुप में जो जिम्मेदारी मिली हैं, उसे वह बखूबी निभाएगी। शामली के विकास के लिए कार्य करेगी। शामली नगर पालिका परिषद को विकास में नंबर वन कराने काम करेगी। इस मौके पर अग्रवाल समाज की ओर शिवचरण संगल ने पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल को पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने कहा कि शामली नगर पालिका परिषद पर साढ़े आठ करोड़ रुपये का कर्जा है। जिसमें चार करोड़ रुपये का लोन भी शामिल है। वर्ष 2013 शामली नगर पालिका परिषद के 1100 किरायेदारों ने किराया जमा नहीं किया है। उन्होंने किरायेदारों से एक सप्ताह में किराया जमा करने के लिए अनुुरोध किया है। अधिकारियों-कर्मचारियों को चेताया कि वह ईमानदारी से कार्य करें। शामली के जाम से मुक्ति के लिए कैराना सांसद से सहयोग लेकर कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा सांसद हुकुम सिंह, पूूर्व विधायक पंकज मलिक, सांसद पुत्री मृंगाका सिंह, रिटायर्ड आईपीएस विजय गर्ग, पूर्व विधायक बलवीर सिंह मलिक, रालोद के जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, आर्यसमाज मंदिर के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, शामली नगर पालिका परिषद की चेयरमैन अंजना बंसल परिवार से उनकी पुत्र वधु शिप्रा बंसल, सारिका बंसल, अतरा बंसल ने विचार व्यक्त किए। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी, उद्यमी अशोक बंसल, वीरेंद्र मलिक, सपा नेता विजय कौशिक बाबा श्याम सिंह, सूरजमल समेत सैकड़ों गणमान्य लोग पहुंचे। संचालन आई आई ए के चेयरमैन वेदप्रकाश आर्य ने किया। बनत नगरपंचायत कार्यालय में चेयरमैन राजीव को एसडीएम सदर सुुुुरजीत सिंह ने पद व गोपनीयता व चेयरमैन राजीव ने नगर पंचायत सदस्यों को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई है। मौके पर भाजपा नगर विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिलाध्यक्ष पवन तरार, प्रसन्न चौधरी, मोहित जैन, राजेश मलिक प्रमोद पटवारी समेत गणमान्य लोगों मौजूद रहे।
चेयरमैन और सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ
थानाभवन/गढ़ीपुख्ता/ऊन/जलालाबाद। जिले की नगर पंचायत थानाभवन की पहली बार महिला चेयरमैन रफत प्रवीण को शपथ एसडीएम सुुरजीत सिंह ने दिलाई। इस मौके पर उन्होंने थानाभवन नगर पंचायत का संपूर्ण विकास कराने का वायदा दिया। मंगलवार को दोपहर तीन बजे थानाभवन कस्बा बस स्टैंड के पास सिटी गार्डन में नगर पंचायत अध्यक्ष रफत प्रवीण का एसडीएम सदर सुुुरजीत सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष रफत प्रवीण ने 17 वार्ड सभासदों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। संचालन उनके पति पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज ने किया। एसडीएम शामली सुरजीत सिंह, सीओ थानाभवन वीरपाल सिंह, अधिशासी अधिकारी थानाभवन रवि यादव, पूर्व चेयरमैन इंतजार अजीज, नगर पंचायत थानाभवन जेई मूलचंद, विनोद कुमार लिपिक, संजय कुमार, हाजीराव जमशेद, फैजान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभासद के रूप में वार्ड 1 से सरिता, वार्ड 2 से रणबीर सिंह, वार्ड 3 शमशाद, वार्ड 4 से ऋतु सैनी, 5 से नीरज गोयल, वार्ड 6 से बॉबी, वार्ड 7 से विनोद कुमार, वार्ड 8 से मोहम्मद साजिद, वार्ड 9 से महमूना, वार्ड 10 तसव्वुर, वार्ड 11 से देवेंद्र, वार्ड 12 से सारिका, वार्ड 13 से प्रवीण, वार्ड 14 वसीम त्यागी वार्ड 15 से ऋषि पाल सैनी, वार्ड 16 से अनिल कुमार, वार्ड 17 से महबूब मौजूद रहे।
उधर, नगर पंचायत गढ़ी पुख्ता के नवनिर्वाचित चेयरमैन अलीहसन को एसडीएम ऊन दुष्यंत मौर्य ने सुबह 11:30 बजे शपथ दिलाई गई। नगर पंचायत के चेयरमैन अलीहसन ने 11 नवनिर्वाचित वार्ड सभासद राजेश, वसीम, सद्दाम ,अंजू देवी, अतीक खान, प्रीति, रामपाल गिरी, शकील, नवाब, आशु, रिजवान को शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह में श्री मतलूब अली ,खालिद, रिफाकत अली, राजेंद्र शर्मा, नीरज जैन, प्रदीप संगल, विजय गिरी, इसरार अहमद, चौधरी विजयपाल, दानिश, अंकित संगल, नगर पंचायत के अधिकारी रवि यादव, ईश्वर सिंह, संजीव कुमार, सत्येंद्र, सचिन, फरमान, एवं रविंदर ठेकेदार उपस्थित रहे।
वहीं, ऊन नगर पंचायत हाल में नवनिर्वाचित चेयरमैन कुलदीप मान को एसडीएम सदर दुष्यंत मौर्य ने ली शपथ है। डीएवी इंटर कॉलेज ऊन में आयोजित शपथ समारोह में चेयरमैन कुलदीप मान ने सभी सभासदों को शपथ दिलाई । मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने एसओ उमेश रोरिया चौकी इंचार्ज नरेश राणा आदि मौजूद रहे। जलालाबाद नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन अब्दुल गफ्फार को एसडीएम सुरजीत सिंह ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर चेयरमैन चौधरी अब्दुल गफ्फार ने नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों सभासदों पद गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खान, शेर जमा खान, बसपा पार्टी के पदाधिकारी खुशी रमन, वशीउल्ला खान, चौधरी ऋषिपाल राझड़, जनेश्वर सैनी, नदीम खान, अर्जुन रावड़ा मौजूद रहे।
निकाय चेयरमैनों ने किया विकास का वादा
कैराना/ झिंझाना/ कांधला। जिले की नगर निकायों के नवनिर्वाचित चेयरमैन ने नगर निकायो ंके विकास का वादा किया है।
कैराना कस्बे के पानीपत रोड स्थित जगदीश प्रसाद महाविद्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। नवनिर्वाचित चेयरमैन हाजी अनवर हसन को उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाईं। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा सांसद हुकुम सिंह व उनकी पुत्री मृगांका सिह कैराना के जगदीश प्रसाद महाविद्यालय में पंडित स्वराज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। उपजिलाधिकारी विनोद कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित चेयरमैन हाजी अनवर हसन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बाद में चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने कैराना नगर पालिका के 25 वार्डों के सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नगरपालिका के नवनिर्वाचित सभी 25 सभासद व ईओ इंचार्ज अनिल कुमार, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कवर हसन, पूर्व चेयरमैन अब्दुल अजीज अंसारी, जगरोशन प्रधान, डॉ घनश्याम, बार संघ सचिव सरवेज जंग, इकराम अली, श्याम सिंह, कैराना व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह राजपूत, जतन सिंह, यशपाल प्रधान, जाबिर मुखिया, ग्राम प्रधान भूरा अहसान चौधरी, तोसिफ सिद्दीकी, अनुदीप, दानिश आदि लोगों की भीड मौजूद रही। शपथ ग्रहण का संचालन विपुल जैन ने किया।
नगर पंचायत एलम में सुबह करीब 11 बजे नगर पंचायत के सभागार कक्ष में एसडीएम शामली सुरजीत सिंह ने नगर पंचायत एलम अध्यक्ष के रूप नवनिर्वाचित दीपा पंवार को शपथ ग्रहण कराया। इसके पश्चात अध्यक्ष दीपा पंवार ने नगर पंचायत के 12 वार्डों से निर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण कराया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, पूर्व विधायक रतनपाल पंवार, विक्रांत पंवार, यशवीर सिंह बाबू, मोहन आदि उपस्थित रहे। दूसरी ओर, नगर पालिका परिषद कांधला के मैदान में दोपहर एक बजे एसडीएम कैराना विनोद कुमार ने पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन को शपथ ग्रहण कराई। फिर पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन ने सभी वार्डों से निर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन ने कहा कि जनता ने उन्हें दोबारा मौका दिया है। इसलिए प्राथमिकता के आधार पर अधूरे विकास कार्य व वादों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस दौरान अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, मौलाना बदर, देवीदास जयंत, वकील जंग, अजमल बेग, हाजी जमील, मनोज शर्मा, प्रवेश सैनी, अरुण गर्ग, जावेद खान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
झिंझाना नगर पंचायत के परिसर में एसडीएम ऊन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के बाद सभी सभासदों को चेयरमैन ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष नौशाद अली ने 14वार्डों के कंचन, सुशीला, इलियास, नवाब, साधना, बालेश, रेखा, नवेद, हासिम, मेहरबान, कामिल, जनेश्वर, इकराम, तसलीम सभी सभासदों को शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद चेयरमैन ने अपना कार्यभार ग्रहण किया है। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा, कुलदीप सैनी, सुनील बंसल, डाक्टर गजराज, अजय बंसल, कैराना चेयरमैन हाजी अनवार हसन, मुकेश जैन, महेंद्र कुमार शर्मा, धर्मबीर शाडिल्य, दिलशाद कुरैशी, वकील, इरशाद कैराना, इदरीश, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे है।