पात्रों को मिल रहा योजनाओं का लाभ : तेजेंद्र
शामली। सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
सोमवार को नगरपालिका सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों के हस्तांतरण और एवं सीएम योगी आदित्यनाथ को लाभार्थियों से ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं, ताकि बीमारी के दौरान उनको लाभ मिल सके। स्ट्रीट वेंडरों को भी प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत आवास पात्रता के आधार पर दिया जाए। पहले भी योजना आती थी, लेकिन पात्रों को योजना का लाभ सही ढंग से नहीं मिल पाता था। वर्तमान सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ व्यवस्था को लागू करते हुए बिना भेदभाव के हर पात्र को लाभ देने का काम किया है।
डीएम जसजीत कौर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत लाभार्थियों को जो लाभ प्राप्त हुआ है, उससे घर बनने पर सुविधा मिलेगी। डूडा के परियोजना अधिकारी प्रदीप कांत ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत जनपद में 14788 लाभार्थी स्वीकृत है, जिनमें से 14022 को प्रथम किश्त, 12061 को द्वितीय किस्त एवं 7684 लाभार्थियों को तृतीय किस्त अवमुक्त हो चुकी है। 9530 लाभार्थियों को आवास निर्माण हो चुका है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के 2837 लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय किस्त के रूप में 18.90 करोड़ रुपये की धनराशि ऑनलाइन हस्तांतरण की गई। 5241 ऋण वितरण हेतु स्वीकृत है, जिसके सापेक्ष 4807 पथ विक्रेताओं को अभी तक ऋण वितरित किया जा चुका है।
कार्यक्रम में विधायक व डीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व पीएम स्वनिधि योजना के 10-10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए। मौके पर एसडीएम सदर संदीप कुमार, पालिका के ईओ सुरेंद्र सिंह, सभासद और कर्मचारी मौजूद रहे।
योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र मिले
शामली, कैराना/कांधला/गढ़ीपुख्ता। प्रधानमंत्री आवास योजना व पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री ने सीधा संवाद किया। इस दौरान योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गये।
सोमवार को कैराना नगर पालिका सभागार कक्ष में पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन और एसडीएम उद्भव त्रिपाठी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के लाभार्थियों से हुए संवाद को सुना। कार्यक्रम में चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी ने पीएम आवास योजना के नौ व पीएम स्वनिधि योजना के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने बताया कि नगर पालिका के अंतर्गत डूडा विभाग की ओर से अभी तक 2700 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना व पीएम स्वनिधि योजना के तहत 948 लोगों को 10-10 हजार रुपये का लोन स्वीकृत हो चुका हैं।
कांधला नगरपालिका में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में पालिका के अधिशासी अधिकारी व एसडीएम देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन जन कल्याणकारी योजनाओं से सभी को लाभान्वित करने का काम किया है। इस अवसर पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभासद इलियास जंग, नरेश सैनी, दीपक सैनी, तनुज कुमार, लिपिक अकरम अंसारी, अशोक आदि उपस्थित रहे।
गढ़ीपुख़्ता नगर पंचायत में मुख्यमंत्री के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में चेयरमैन अली हसन चेयरमैन ने लाभार्थियों से कहा कि सरकार ने बिना कोई भेदभाव किए सभी पात्र व्यक्तियों को आवास देने का काम किया है। पीएम स्वनिधि योजना चलाकर गरीब पटरी दुकानदारों को भी राहत देने का काम किया गया है। इस मौके पर लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अंशुमान सिंह, नामित सभासद सुखमाल सिंह, नरेंद्र गोयल, सलेक चन्द , संजय धनकर, नवाब कुरैशी, रामपाल गिरी, सद्दाम, आदि मौजूद रहे।
कैराना नगर पालिका में स्वनिधि योजना के लाभार्थी को प्रमाणपत्र देते चेयरमैन हाजी अनवर हसन व एसडी?- फोटो : SHAMLI
शामली नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती डीएम जसजीत कौर व विधायक तेजेन्द्र निर्वाल- फोटो : SHAMLI
शामली नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती महिलाए व गणमान्य लोग- फोटो : SHAMLI