फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालेंडी में एथलीट अनु का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मालेंडी में एथलीट अनु का स्वागत
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता (शामली)। गांव मालैंडी में अपने मामा के यहां आई भाला फेंक एथलीट अनु रानी का ग्रामीणों ने स्वागत किया।
मेरठ के गांव बहादरपुर निवासी अनु रानी भारतीय भाला फेंक एथलीट है। सोमवार को वह गांव मालेंडी में अपने मामा विनोद कुमार के यहां पहुंची। ग्रामीणों ने अनु का स्वागत किया और बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विनोद कुमार, ग्राम प्रधान पति उत्तम कुमार जाखड़, जिला पंचायत सदस्य उमेश कुमार, रामपाल सिंह, धर्मवीर, रणकुमार फौजी, ङॉ. विनोद, करतार सिंह, रवि ठेकेदार आदि मौजूद रहे। अनु रानी के मामा विनोद कुमार ने बताया अनु जब नौवीं कक्षा में थी तब से अपने खेत में ही गन्नों के सहारे उन्हें लंबी दूरी तक फेंक कर प्रैक्टिस किया करती थी। वह गांव की चकरोड और दबथुआ कॉलेज में अभ्यास करती थी। उन्होंने बताया कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड अनु के नाम है। अनु रानी पहली भारतीय महिला हैं, जिन्होंने 60 मीटर से अधिक की दूरी तक भाला फेंका है। 2019 के नेशनल चैंपियनशिप में अनु ने 62.34 मीटर भाला फेंककर नया कीर्तिमान बनाया। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल तक भी पहुंच चुकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें