फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया भगवान शनि देव का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगर के मोहल्ला रायजादगान स्थित सिद्ध पीठ सिद्ध सूरजकुंड महादेव व शनि धाम मंदिर में भगवान शनि महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

सुबह के समय मंदिर प्रांगण को रंग बिरंगे फूलों और झालरों से सजाया गया था। इस दौरान भगवान शनिदेव की प्रतिमा का भव्य श्रृंगार किया गया। पुजारी पंडित जनार्दन शर्मा की देखरेख में हवन-पूजन हुआ। शनि धाम पर यज्ञ अनुष्ठान के दौरान भगवान शनि के मंत्र जाप के साथ आहुति प्रदान कर विश्व मंगल की कामना की गई। मंदिर स्थल पर शनि शिला के रूप में विराजित भगवान शनि देव को पंचामृत से अभिषेक किया गया। दोपहर के समय मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मंदिर पुजारी जनार्दन शर्मा ने बताया कि शनि अमावस्या पर भगवान शनिदेव का प्रकट उत्सव मनाया जाता है। जिसमें श्रद्धालु मंदिर जाकर सरसों का तेल, तिल, आदि पूजा सामग्री को अर्पण कर पूजा अर्चना करते हैं। इस दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पंकज गर्ग, संरक्षक महेंद्र अग्रवाल, सुभाष सैनी कोषाध्यक्ष, जितेंद्र सैनी, रिक्की रावत, शिवकुमार सतबीर मास्टर,सोनू सैनी, सुभाष कश्यप ,दीपक सैनी, रिक्की रावत, राजीव,अनिल कुमार, देवीदास उर्फ पेंडी, मालू सैनी, बाबूराम कश्यप, सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें