शामली इंडियन इंडस्ट्रीज साइमा द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्र
- फोटो : SHAMLI
शामली। शामली इंडस्ट्रियल एस्टेट मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन की ओर से सिटी ग्रीन बैंक्वेट हॉल में दीपावली उत्सव-2021 पारिवारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, डीएम जसजीत कौर ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुंबई के लीला फिल्म प्रोडक्शन के कलाकारों ने सुंदर ग्रुप डांस व गीत प्रस्तुत किए। गणेश वंदना व देशभक्ति के गीतों से कई घंटों तक जबरदस्त समा बांध दिया।
जादूगर शाकाल ने बच्चों को जादू के करतब दिखाकर सभी का मनोरंजन किया। आदित्य गोयल, दक्ष गोयल ने शिव तांडव पर प्रस्तुति दी। साइमा कोषाध्यक्ष अपूर्व जैन ने इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पिछले एक वर्ष में किए गए सभी कार्य स्क्रीन पर दिखाए। सांसद प्रदीप चौधरी ने एक-दूसरे की मदद कर आपस में मिलजुल कर रहने का आह्वान किया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि कोरोना काल के बाद शामली में इस तरह की प्रस्तुति से लोगों को नई ऊर्जा मिलेगी। डीएम ने कहा कि शामली के उद्यमियों ने कठिन दौर में भी आगे बढ़कर सभी वर्गों की सेवा की।
एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि उद्यमियों व्यापारियों को सुरक्षा उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है। जब लोगों के अंदर सुरक्षा की भावना होगी। तभी यहां की तरक्की हो सकती है। साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सहारनपुर से आए लघु उद्योग भारती के मंडल प्रभारी अनुपम गुप्ता, अमित गर्ग, शामली के उद्यमी अमित जैन, आयुष बंसल, अपूर्व जैन, साइमा संरक्षक अशोक बंसल आलोक जैन प्रमोद ऐरन, कार्यक्रम संयोजक मयंक जैन, कमल गोयल, परविंद जैन, आईआईए अध्यक्ष अनुज गर्ग, झिंझाना के पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल, रोहित गर्ग, प्रवीण गोयल मौजूद रहे।