दभेड़ी गांव में पंचायत भवन व सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा
- फोटो : SHAMLI
कैबिनेट मंत्री ने किया पंचायत भवन का लोकार्पण किया
शामली। कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शनिवार को गांव दभेड़ी में एक पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिकों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं के विषय में भी विस्तार से बताया।
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव दभेड़ी में 6 लाख की लागत से सामुदायिक शौचालय व 21 लाख रुपये की लागत से पंचायत भवन का निर्माण कराया गया है। लोकार्पण करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज हिंदुस्तान पर पूरे विश्व की निगाहें हैं। विकास के पथ पर हिंदुस्तान लगातार आगे बढ़ रहा है। इस दौरान ठाकुर सोमबीर सिंह, जयपाल प्रधान, दीपक प्रमुख के पति, आसिफ राव प्रधान दभेड़ी, बीडीओ पंकज कुमार, चक्रेश राणा मौजूद रहे।