फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीड़ के आगे बसें पड़ गईं कम

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। खराब मौसम के बावजूद रक्षाबंधन के दिन अधिक भीड़ होने शामली रोडवेज अड्डे पर पहुंचीं। जिस कारण भीड़ के आगे बसें भी कम पड़ गईं। बसों में चढ़ने और सीटों पर बैठने को लेकर आपाधापी मची रही। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की काफी भीड़ रही। ट्रेन में चढ़ने के लिए भी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

शामली रोडवेज बस अड्डे पर आलम यह था कि जैसे ही दिल्ली-सहारनपुर, मेेरठ, करनाल, पानीपत, मुजफ्फरनगर की ओर से आकर बसे रुकती, वैसे ही सवारियों का रेला बस में चढ़ने के लिए आता, कोई बस की खिड़की से अपना सामान रखकर सीट बुक कर देता। बस में सीट में बैठने और चढ़ने के लिए मारामारी रही। सवारियां ज्यादा होने से यूपी-हरियाणा व दूसरे राज्यों की बस काफी देेर में आईं।
दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग पर खेकड़ा, शामली समेत कई जगह जाम लगने और सवारियों की अधिकता के कारण यूपी रोडवेज की बसों के फेरे कम हो गए। कम बसें होने से सवारियां परेशान रहीं। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन यूपी रोडवेज की बसें दोपहर तीन बजे तक शामली नहीं आ पाई थी। जगह-जगह जाम होने के कारण बसों के फेरे कम पड़ गए। शामली रोडवेज डिपो की बसों में महिलाओं के निशुल्क यात्रा करने के बाद शामली रोडवेज बसों में 40 फीसदी आय में इजाफा होगा। शामली रोडवेज डिपो की 23 बसों की आय 3.25 लाख रुपये की आय होने की संभावना है।
विज्ञापन

पांच हजार महिलाओं ने की फ्री यात्रा
शामली। रक्षाबंधन के दिन यूपी रोडवेज बसों में 4500 से लेकर पांच हजार महिलाओं की निशुल्क करने की उम्मीद है। शामली रोडवेज बस अड्डे के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि पिछले रक्षाबंधन के मौके पर कोरोना के असर के चलते 3571 महिलाओं ने यूपी रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा की थी। इस बार कोरोनो की दूसरी लहर खत्म हुए तीन माह बीत चुके है। इस बार शामली डिपो की रोडवेज बसों में 4500 से लेकर 5000 महिलाओं के निशुल्क यात्रा कर सकती हैं।

शामली रोडवेज बस अड्डे पर बस में बैठने के लिए यात्रियों की लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

शामली रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की लगी भीड़।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें