शहर में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालते राज्यमंत्रीजसवंत सैनी, व कॉलेजों के छात्र-छात्
शामली। स्वतंत्रता दिवस पर अमर शहीदों को नमन करते हुए याद किया गया। राज्यमंत्री जसवंत सैनी की अगुवाई में करनाल रोड से लेकर दिल्ली रोड सिटी ग्रीन तक तिरंगे के साथ विभिन्न स्कूली बच्चों के साथ मार्च पास्ट निकाला। इसके अलावा सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।
शनिवार को राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने पहुंचकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद करनाल रोड से लेकर दिल्ली रोड सिटी ग्रीन तक राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी, पूर्व मंत्री सुरेश राणा की मौजूदगी में स्कूली बच्चों ने तिरंगे के साथ मार्च पास्ट किया।
इस मौके पर डीएम आलोक यादव, सीडीओ ब्रजेंद्र शुक्ल, डीआईओएस ऐश्वर्या लक्ष्मी जायसवाल मौजूद रहे। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई। छोटे बच्चों को अन्नप्राशन कराया। एक जनपद एक व्यंजन के स्टॉल पर जाकर पलंगतोड़ मिठाई का भी स्वाद लिया। स्कूली बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कलक्ट्रेट में डीएम आलोक यादव ने और पुलिस लाइन में एसपी एनपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एडीएम सत्येंद्र सिंह,एडीएम न्यायिक सोहनलाल मौजूद रहे। जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने, सीएचसी शामली पर चिकित्साधीक्षक डॉ. दीपक कुमाार, नगरपालिका शामली में पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल ने ध्वजारोहण किया।