शामली सर्दी में स्कूटी पर छोटे बच्चे को लेकर जाती महिला
- फोटो : SHAMLI
शामली। पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के चलते शीतलहर का प्रकोप शनिवार को भी जारी रहा। सुबह के समय आकाश मे बादल छाए रहे। साढ़े 11 बजे के बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली। करीब तीन बजे सूरज फिर से बादलों में छिप गया। शनिवार को 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवा चली, जिसके चलते हड्डियों में गलन महसूस होने लगी। हाथ-पैर भी सुन्न हो गए।
दिन और रात का पारा लुढ़का और मौसम में ठिठुरन बरकार रही। शीत लहर के चलते लोग जगह-जगह अलाव जलाकर हाथ तापते दिखाई दिए। दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय मेरठ के मृदा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. यूपी शाही ने बताया कि सुबह के समय कोहरा रहेगा। अगले चार दिन तक पाला पड़ने और शीत लहर चलने से दिन और रात का तापमान और लुढ़केगा। अगले 15 दिन तक कड़ाकेदार सर्दी पड़ेगी।
शामली सर्दी में गुजरती युवती- फोटो : SHAMLI