फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदाताओं ने 78 यूनिट का रक्तदान किया

विज्ञापन
शामली दिल्ली रोड पर आयोजित शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रक्तदाताओं ने 78 यूनिट का रक्तदान किया
विज्ञापन

शामली। शहर के दिल्ली रोड स्थित सिटी ग्रीन में टीम मानस अजय संगल और जय हिंद समाजिक संस्था ने 62वां रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस दौरान दिव्यांग महिलाओं समेत 78 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। अमित गुप्ता और निशिकांत संगल ने नेत्रदान संकल्प पत्र भरे। पांच बार से ज्यादा रक्तदान करने वालों को शामली रत्न गौरव अवार्ड 2022 देकर सम्मानित किया गया।
रविवार को आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिल्वर बेल्स परिवार के सदस्य अरुण बंसल ने फीता काटकर किया। रक्त संग्रह के लिए महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून की टीम और जिला चिकित्सालय सहारनपुर के रक्त कोष की टीम मौजूद रही। श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल देहरादून की टीम से अमित चंद्रा, मोहित चावला, डॉ. श्रुति, धीर सिंह, देव नोटियाल, दानिश, राजेश, नवीन शुक्ला, विपिन चंद्रा आदि मौजूद रहे। जय हिंद सामाजिक संस्था के संस्थापक उमंग शर्मा ने बताया कि शामली में पहली बार रक्तदाताओं के सम्मान में एक अनोखी शुरुआत की गई, जिसमें रक्तदाताओं को उपहार स्वरूप श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल में एक वर्ष ओपीडी कार्ड और रक्तदाताओं के परिवार हेतु नि:शुल्क आंखों के ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम मानस अजय संगल के सदस्य निशिकांत संगल ने कहा कि रक्तदान महादान है, आपके रक्तदान करने से तीन लोगों का जीवन बचा जा सकता है। इसलिए हम सभी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. आबिद सैफी, राजकुमार बालियान, गौरव गोयल, अपूर्व गोयल, मनीष मित्तल, मनीष नामदेव, संजीव लोहान, नरेश खुराना, विनीता बालियान, विकास सैनी, रितिक नामदेव, संजय प्रधान, रजत आर्य, अजय मित्तल, डॉ. रोहित, अमित बंसल आदि को प्रशस्ति पत्र देकर अभिनंदन किया गया। जिला चिकित्सालय सहारनपुर की टीम से जुनैद, आबिद, महेश, रोहित, अमित, डॉ. वीके दत्ता सहयोग रहा। रक्तदान शिविर में जगतबंधु चैरिटेबल ट्रस्ट देहरादून का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर अमित पंवार, मनीष मित्तल, सूरज वर्मा, गौरव गोयल, राजीव बंसल, सुमित प्रजापति, सलमान अहमद, फतेह खेड़ी, शाहरुख, सूरज कौशिक, मनीष नामदेव आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें