फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकुमारी का था चार दिन पहले मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकुमारी का था चार दिन पहले मिला शव
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे अंडरपास के निकट चार दिन पहले मिले शव की पहचान हो गई है। महिला मोहल्ला रेलपार में किराये के मकान मेें रहती थी। पुलिस उसके मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है।
चार दिन पहले बृहस्पतिवार दोपहर को शहर कोतवाली क्षेत्र में गांव सिंभालका से रेलवे लाइन की तरफ जाने वाले मार्ग पर अंडरपास के निकट 55 वर्षीय महिला का शव मिला था, जिसके गले पर रगड़ के निशान थे। महिला की फांसी लगाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनाख्त की कोशिश की थी, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को परिजनों ने शव की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शव की पहचान राजकुमारी के रूप में हुई है। वह आदर्श मंडी क्षेत्र के मोहल्ला रेलपार में किराये के मकान में अपने 21 वर्षीय बेटे अनुज के साथ रहती थी। उसका बेटा चार दिसंबर से रिश्तेदारी में गया हुआ है। फिलहाल वह घर पर अकेेली रह रही थी। महिला के मोबाइल की कॉल डिटेल के आधार पर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। उम्मीद है जल्द ही केस का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें